
कानपुर. कानपुर के घाटमपुर सजेती थाना मैं हुई गैंगरेप की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। आज जांच टीम ने उस ट्रक को बरामद कर लिया। जिससे गैंगरेप की पीड़िता के पिता की हत्या हुई थी। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व नामजद तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डीआईजी ने कहा
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विगत 9 मार्च को खेत से चारा लेकर वापस आ रही किशोरी को दो युवक उठा ले गए थे। जिसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में सजेती थाना में आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कानपुर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि 10 मार्च को जिस ट्रक से गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत हुई थी। पुलिस ने मय चालक के ट्रक को बरामद कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।












