कोहरे के चलते बहराइच से लखनऊ जा रही कार व बाइक की हुई भिड़ंत में पूर्व प्रधान की मौत

फखरपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर के पास कोहरे के चलते बहराइच से लखनऊ जा रही कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार पूर्व प्रधान घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच -पड़ताल कर रही है।

नियामतपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश वर्मा बुधवार को सुबह छह बजे बाइक से गायत्री आश्रम जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह हाईवे स्थित नियामतपुर गांव के पास बने गायत्री आश्रम के पास पहुंचे तो इसी दौरान कोहरे के चलते बहराइच से लखनऊ जा रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पूर्व प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पूर्व प्रधान के मौत की खबर इलाके में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। एसओ बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चालक वाहन छोडकर मौके से भाग गया। वाहन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। पूर्व प्रधान के अंतिम संस्कार में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, मंत्री पुत्र गौरव वर्मा, पेशकार यादव, हेम सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, अन्नू वर्मा समेत कई ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha