नागपुर में सनसनी: वायुसेना अफसर की पत्नी से दोस्ती की आड़ में दरिंदगी, नशीला जूस पिलाकर रेप फिर अश्लील वीडियो दिखाकर ऐंठे लाखो

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 वर्षीय पत्नी के साथ न केवल दुष्कर्म किया गया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन (धर्मांतरण) कराने का भी सनसनीखेज आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को दबोच लिया है, जबकि एक कथित मौलाना अभी भी फरार है।

प्लॉट दिखाने के बहाने होटल ले गया, फिर नशीला जूस पिलाकर की दरिंदगी

पीड़ित महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है और उसका पति वायुसेना में अधिकारी है, जो फिलहाल दूसरे शहर में तैनात है। शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में पीड़िता के साथ स्कूल में पढ़ने वाले पुराने सहपाठी अय्याज ताज मदारे (26) ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। इसके बाद वह महिला को वर्धा रोड स्थित एक नामी होटल में ले गया। वहां आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक या जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौनी करतूत का अश्लील वीडियो व तस्वीरें भी रिकॉर्ड कर लीं।

अश्लील वीडियो दिखाकर ऐंठे लाखो रुपये, काला जादू कर दोबारा किया रेप

होश में आने के बाद जब पीड़िता को इस बात का पता चला, तो आरोपी अय्याज उसे समाज में बदनाम करने और तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग के इस जाल में फंसाकर आरोपी ने महिला से करीब 3 लाख 9 हजार रुपये भी वसूल लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई संदिग्ध लिक्विड (तरल पदार्थ) लाता था और उसे जबरन पिला देता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता और महिला के चेहरे पर फूंक मारता था। आरोपी का दावा था कि यह हिप्नोसिस (सम्मोहन) और काला जादू है। इस हालत में भी उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया।

वायरल वीडियो में गिड़गिड़ाती दिखी पीड़िता, आरोपी ने जबरन पकड़े हाथ

इस पूरी घटना से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में मुख्य आरोपी अय्याज महिला के हाथ जबरदस्ती पकड़कर कुछ पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, बेबस पीड़िता रोते और बिलखते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में महिला को साफ तौर पर कहते सुना जा सकता है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रहम की भीख मांग रही है, लेकिन दरिंदे का दिल नहीं पघला और वह जोर से उसका हाथ पकड़े रहा।

जबरन कबूल कराया इस्लाम और खिलाया मांस, मौलाना की तलाश तेज

हैवानियत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीती 31 मई को आरोपी अय्याज और उसका साथी आमीन शेख (30) महिला को जबरन अगवा कर कलमेश्वर ले गए। वहां पहले से मौजूद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (तामिया) के रहने वाले एक हजरत मौलाना ने जबरन धार्मिक रस्में शुरू कर दीं। महिला का आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ उससे ‘कबूल है’ कहलवाया गया। मौलाना ने जबरदस्ती कलमा पढ़वाया और घोषणा कर दी कि महिला ने इस्लाम अपना लिया है और अब अय्याज के साथ उसका निकाह हो चुका है। इसके बाद पीड़िता को जबरन मांस खिलाया गया और फिर से एक होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया गया।

मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही कुंडली

मामला सामने आने के बाद नागपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे और उसकी इस करतूत में साथ देने वाले आमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बेहद गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, निकाह और धर्मांतरण कराने वाला आरोपी मौलाना फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment