पंजाब में 2.4 लाख हेक्टेयर फसल डूबी हरियाणा के 222 गांव शहरों से कटे

कैथल (ईएमएस)। हरियाणा के 13 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। 982 गांव डूब चुके हैं। इनमें से 222 गांव पांच दिन से जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गए थे। तीनों टैक्सी चालक हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है।

पंजाब में बाढ़ के कारण लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 83,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल दोबारा बोई जाएगी। इसके लिए किसानों को चार-पांच दिनों में मुफ्त पनीरी बांटी जाएगी। दिल्ली में यमुना की बाढ़ से शुक्रवार को पूर्वी को बाकी दिल्ली से जोड़ने वाली कई अहम सड़कों पर पानी भर गया। इससे आईटीओ व गीता कॉलोनी पुल को बंद करना पड़ा जबकि बृहस्पतिवार को सिग्नेचर ब्रिज और शास्त्री पार्क पर आवाजाही बंद थी।

इसका नतीजा यह रहा कि यमुना के दोनों तरफ की दिल्ली की दूरी बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 13 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। 982 गांव डूब चुके हैं। इनमें से 222 गांव पांच दिन से जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। शुक्रवार को कैथल क्षेत्र में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कई गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई। सीएम मान ने शुक्रवार को फिरोजपुर और जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि बाढ़ के कारण मकान ढहने के मामले में सरकार पीड़ितों को 1.25 लाख और पशुओं के शेड गिरने से हुए नुकसान के लिए एक लाख का मुआवजा देगी।

खबरें और भी हैं...