मंगेतर लड़की ने प्रेमी से करवाया था अपने होने वाले पति का कत्ल, गिफ्तार


लखनऊ।. मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बंथरा के रहने वाले खराद कारीगर शाहबुद्दीन उर्फ मनीष की हुई चाकू से गोदकर हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि पीजीआई छेत्र में रहने वाली मृतक की मंगेतर हशमतुल निशा ने अपने प्रेमी सोनू और उसके चार दोस्तों के साथ मिलकर दिया था। इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड लड़की है जिसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी।

बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ ब्याह रचाना चाह रही थी लेकिन उसके घरवालों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया था। इसलिए उसने होने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने मंगेतर का कत्ल करवा दिया। घटना स्थल पर पुलिस को दो घड़ियां मिली थी जिनके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई और इस रहस्य हत्याकांड से पर्दा उठाकर आरोपियों को बेनकाब कर दिया। पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं, युवक की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...