महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक कारों में मिली BaaS की सुविधा: BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e की शुरुआती कीमतें 11.45 लाख रुपये से शुरू, MG टॉमाहॉक EV को कड़ी टक्कर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग को देखते हुए महिंद्रा (Mahindra) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम का विस्तार करते हुए इसे अपनी सभी ओरिजिन इलेक्ट्रिक एसयूवी गाड़ियों पर लागू कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ बीई 6 स्पोर्टेक (BE 6 SPORTEQ) तक सीमित थी, लेकिन अब एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) और एक्सईवी 9ई (Mahindra XEV 9e) के ग्राहक भी इस खास सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

महिंद्रा का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (JSW MG Motor) ने अपनी 7-सीटर एसयूवी एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी (MG Hector Tomahawk EV) को भारतीय बाजार में उतारा है। एमजी टॉमाहॉक ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये से 23.49 लाख रुपये के बीच है, जबकि BaaS विकल्प के तहत इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है और इसके लिए 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल शुल्क देना होता है।

BaaS प्रोग्राम में महिंद्रा की गाड़ियों की कीमतें

महिंद्रा ने अपने पूरे इलेक्ट्रिक लाइनअप के लिए किफायती BaaS प्राइसिंग तय की है। BaaS मॉडल के तहत कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:

  • महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक (BE 6 SPORTEQ): ₹11.45 लाख

  • महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S): ₹12.65 लाख

  • महिंद्रा एक्सईवी 9ई (Mahindra XEV 9e): ₹13.90 लाख

महिंद्रा का BaaS प्रोग्राम डुअल-फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर पर काम करता है। इसमें कार और बैटरी के लिए दो अलग-अलग लोन (फाइनेंस) होते हैं। बैटरी की ईएमआई ₹6,975 प्रति माह से शुरू होती है। महिंद्रा के मुताबिक, यदि रोजाना 60 किलोमीटर की रनिंग रखी जाए, तो ग्राहकों को प्रति किलोमीटर केवल ₹3.75 का प्रभावी खर्च आएगा।

पावरफुल रेंज, दमदार बैटरी और आधुनिक फीचर्स

महिंद्रा की इन इलेक्ट्रिक कारों में दमदार बैटरी और शानदार रेंज का कॉम्बिनेशन दिया गया है:

  • महिंद्रा एक्सईवी 9एस (7-सीटर): यह 7-सीटर रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी तीन बैटरी पैक विकल्पों (59kWh, 70kWh और 79kWh) में आती है। ये बैटरी पैक क्रमशः 521 किमी, 600 किमी और 679 किमी की रेंज प्रदान करते हैं। कार महज 7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

  • महिंद्रा एक्सईवी 9ई (5-सीटर): यह 5-सीटर रियर-व्हील ड्राइव प्रीमियम कार 59kWh और 79kWh बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है, जो क्रमशः 542 किमी और 656 किमी की क्लेम्ड रेंज देती हैं। बिना BaaS के इस कार की शुरुआती कीमत ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha