मांगलिक कार्यक्रम में थूक लगा कर रोटियाँ बना रहा था मोहसिन, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर और सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे ।यहां एक सगाई समारोह के दौरान तंदूरी रोटी बनाने वाला शख्स रोटी पर थूक लगाकर सप्लाई कर रहा था। यह वीडियो वायरल हुआ और पुलिस के आला अधिकारियों तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच करते हुए मोहसीन नाम के युवक को धर दबोचा। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ ईराज राजा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद गहनता से जांच की गई तो पता चला कि थाना भोजपुर इलाके के दौसा बंजारपुर में एक सगाई समारोह हुआ था। इसी दौरान खाना बनाने वाला एक युवक तंदूरी रोटी पर थूक लगाता हुआ नजर आया।

पुलिस ने भेजा जेल
जिसके बाद इस पूरे मामले में वीडियो के माध्यम से मोहसीन नाम के युवक की पहचान हुई पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया तो आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

इस तरह का आरोपी सजा का हकदार
वहीं तंदूरी रोटी बनाने वाले नानक नाम के एक शख्स ने बताया कि तंदूरी रोटी बनाने के लिए तंदूर में रोटी लगाने से पहले कुछ पानी लगाया जाता है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पानी के बजाय थूक लगता हुआ नजर आया है। जोकि बहुत गलत है ऐसे शख्स को सजा अवश्य मिलनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...