योजना भवन में नकदी और सोना जब्ती मामलाः डीओआईटी के जॉइंट डायरेक्टर के घर पर छापेमारी

जयपुर।, (हि.स.)। अशोक नगर थाना इलाके में स्थित योजना भवन के बेसमेंट की बंद पड़ी अलमारी से दो करोड इकतीस लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और एक किलो सोना मिलने के मामले में पुलिस ने डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एडं कम्युनिकेशन (डीओआईटी) के जॉइंट डायरेक्टर के घर पर छापेमारी की और साथ उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभवत यह पैसा और सोना रिश्वत का हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अलमारी में रखे सूटकेस का मालिक डीओआईटी के जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव को बताया गया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव के झोटवाड़ा स्थित घर पर छापेमारी कर उनको पकड़ा है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की नकदी -सोना रिश्वत में लिया गया था। फिलहाल आरोपित जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) भी मामले में पूछताछ कर सकती है। वहीं इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यूआईडी से जुड़ा एक अधिकारी इस घटनाक्रम में शक के दायरे में है।

गौरतलब है कि अशोक नगर थाना इलाके में स्थित योजना भवन के बेसमेंट की बंद पड़ी अलमारी से शुक्रवार देर रात 2 करोड़ 31 लाख रुपए 49 हजार 500 रुपये की नकदी और एक किलो सोने का बिस्कुट मिले थे। वहीं जिस बेसमेंट से नकदी और सोना मिला है वहां ई फाइलिंग प्रोजेक्ट के तहत फाइलों को स्कैन करके उन्हें डिजिटलाइज्ड किया जाता है। वहां दो अलमारियां बंद थीं, उनकी चाबियां नहीं मिल रही थीं। जब चाबियां नहीं मिलीं तो उन अलमारियों के लॉक तोड़कर खोला तो एक अलमारी में फाइलें मिलीं, जबकि दूसरी अलमारी में एक ट्रॉली सूटकेस मिला। इस ट्रॉली सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें दो हजार और पांच के नोट भरे हुए थे।

खबरें और भी हैं...