शर्ट के बटन खोल बोल्ड पोज देती नजर आई सुरभि चंदना, देखे वीडियो

सुरभि चंदना छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने टीवी शोज के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। सुरभि चंदना अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। बहुत बार तस्वीरों और वीडियो में उनका बोल्ड अंदाज भी देखने को मिलता रहता है।

एक बार फिर से सुरभि चंदना अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुरभि चंदना का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने के मिल रहा है। वीडियो में वह शर्ट के बटन खोल बोल्ड पोज देती दिखाई दे रही हैं। सुरभि चंदना ने शर्ट के बटन खोल अपना नेट ट्यूब टॉप फ्लॉन्ट किया है।

वीडियो में वह हाथ में गुलाब लिए भी दिख रही हैं। सुरभि चंदना इस दौरान अलग-अलग तरह से बोल्ड पोज दे रही हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां को टाइटल सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने खास कैप्शन भी लिखा है। साथ ही दीपिका पादुकोण और गहराइयां के निर्देशक शकुन बत्रा को टैग भी किया है।

सुरभि चंदना ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘तू मर्ज है दवा भी।’ दीपिका पादुकोण और शकुन बत्रा का टैग करते हुए लिखा, ‘एक लंबे समय के बाद एक फिल्म का मुझे बहुत इंतजार है।’ सोशल मीडिया पर सुरभि चंदना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि सुरभि चंदना टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सुरभि चंदना एकता कपूर के चर्चित टीवी शो की सीरीज नागिन में नजर आ चुकी हैं। वह नागिन 5 में नजर आई थीं। इस शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि नागिन 5 को वह सफलता हासिल नहीं हो सकी जिसकी उन्हें उम्मीद थी।  

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha