शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बढ़त के साथ खुला,रुपये में भी दिख रही तेजी

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 74.39 अंकों की बढ़त के साथ 40,431.08 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक अधिकतम 40,542.40 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 19.7 अंकों की बढ़त के साथ 11,915.15 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 11,946.20 अंकों तक गया।

सेंसेक्स शुक्रवार को 9 बजकर 36 मिनट पर 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 40,360.84 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 8.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,904.00 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी Bharti Airtel, GRASIM, BPCL, INFRATEL और State Bank of India कंपनियों के शेयरों में दिखी।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से GAIL, YES BANK, ONGC, M&M और COAL INDIA कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी है।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

भारतीय रुपया सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। रुपया आज 11 पैसे की मजबूती के साथ खुला है। जिससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71.68 पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.79 पर बंद हुआ था। सोमवार को भी शुरुआती कारोबार में रुपया बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। उधर सोमवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव बिना किसी बदलाव के 57.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.05 फीसद की तेजी के साथ 63.33 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha