
पीलीभीत, (हि.स.)। पीलीभीत में दूसरे चरण यानी 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिले के 10 निकायों में से 7 सीटों पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें पीलीभीत नगर पालिका परिषद से नसीम अंसारी पत्नी नफीस अंसारी व पूरनपुर नगर पालिका से मुजफ्फर अहमद उर्फ हाजी लाडले सहित बीसलपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नूर अहमद की पत्नी रिहाना कोक उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बरखेड़ा नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन जमील अहमद को पुनः उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। यही हाल जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रह चुके एजाज अहमद को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाते हुए उनपर पुनः भरोसा जताया है। यूरिया से साजिदा को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर नई बनी नगर पंचायत नोखा प्रक्रिया से सपा के नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना की पत्नी वर्तिका सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सपा के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद साफ हो गया है कि पार्टी ने मुस्लिमों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने 10 निकाय सीटों में से अब तक जारी 7 में से छह पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। सपा स्थानीय सरकार बनाने के लिए मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। यही वजह है कि 7 सीटों की घोषणा में छह पर मुस्लिम समाज को वरीयता दी गई है, जबकि एक सीट (महिला) नौगवां पकड़िया पर हिंदू प्रत्याशी को चुना गया है।













