छात्रा ने कलाई पर लिखा अपना दर्द, और बोली-मेरी मौत की सूचना स्कूल वालों को जरूर दे देना

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसा ख़ुदकुशी का मामला सामने आया है जिसको जान कर सभी लोग सकते में आ गए हैं.  नारायणा विहार इलाके में एक  छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. वह क्लास 7 की छात्रा है. मरने से पहले छात्रा ने अपने हाथों पर अपना सारा दर्द लिखा था, कि मौत की सूचना स्कूलवालों को जरूर दे देना। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के सहपाठियों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन भी कमेटी बनाकर मामले की जांच कर रहा है।

Image result for डांट से परेशान 7वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

बायो टीचर ने डांटा और की थी बेइज्जती

जानकारी के अनुसार, छात्रा डेजी अपनी मां कमल राठौर के साथ इन्द्रपुरी में रहती थी। मां तीस हजारी कोर्ट में वकील हैं। मां कमल ने बताया कि शुक्रवार को डेजी स्कूल से रोते हुए घर आई। पूछने पर उसने बताया कि बायो टीचर ने उसे डांटा और बेइज्जती की। शनिवार सुबह वह स्कूल नहीं जाने की जिद करने लगी तो मां कमल उसे घर पर ही छोड़कर कोर्ट चली गईं। शाम करीब 4 बजे जब वह घर लौटीं तो उन्होंने बेटी डेजी को कमरे में पंखे से लटके पाया। इसके बाद वह तुरंत पंखे से उतारकर उसे अस्पताल ले गईं, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

छात्रा कह रही थी स्कूल बदल दो 

बेटी तीन महीने से कह रही थी स्कूल बदलवा दो : छात्रा की मां कमल राठौर का कहना है कि उनकी बेटी डेजी तीन महीने से अपनस स्कूल बदलवाने को बोल रही थी, लेकिन उन्होंने हर बार उन्होंने उसकी बात टाल दी। अब उन्हें पछतावा हो रहा है कि काश बेटी की बात मान ली होती तो उसकी जान बच जाती।

20 दिसंबर को जन्मदिन था

कमल राठौर ने बताया कि वह बेटी के साथ घर में अकेली रहती हैं। पति से तलाक हो चुका है। 20 दिसंबर को बेटी का जन्मदिन था। इसके लिए मां-बेटी तैयार कर रहे थे। बेटी दोस्तों को पार्टी का न्योता भी दे चुकी थी।

दोस्तों से बोली थी अब मैं स्कूल नहीं आऊंगी

छात्रा डेजी ने शुक्रवार को स्कूल से घर लोटते समय अपने दोस्तों को बोला था कि अब वह कभी स्कूल नहीं आएगी और कभी भी उनसे नहीं मिले सकेगी। वह घर जाकर आत्महत्या कर लेगी। इस पर उसके दोस्तों ने यह बात उसकी मम्मी से बोलने की बात कही तो छात्रा डेजी ने उन्हें दोस्ती की कसम दे दी। इसके बाउ दोस्तों के बार-बार समझाने पर उसने आत्महत्या करने से इनकार कर दिया, लेकिन दोस्तों से शनिवार को स्कूल नहीं आने की बात कहकर घर चली गई। उसके दोस्तों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह सच में जान दे देगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 2 = 6
Powered by MathCaptcha