मुरादाबाद 93 हेक्टेयर सरकारी भूमि हुई कब्जामुक्त, जनहित के विकास कार्यों का रास्ता साफ

 

मुरादाबाद। जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है प्रशासन ने एतमाली गांकल्याणपुर व में करीब 93 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर सार्वजनिक हित के लिए उपलब्ध कराया है इस कार्रवाई से क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले लगभग डेढ़ महीने से लगातार चल रही थी। चकबंदी की धारा-9 के अंतर्गत की गई इस प्रक्रिया में 111 लोगों के कब्जे हटाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सरकारी भूमि को संरक्षित करना और उसका उपयोग जनहितकारी कार्यों में सुनिश्चित करना है डीएम ने जानकारी दी कि गांव में लगभग 55 हेक्टेयर भूमि का एक अन्य मामला न्यायालय में विचाराधीन है यदि उसे भी शामिल किया जाए तो कुल करीब 150 हेक्टेयर भूमि का प्रकरण बनता है न्यायालय के निर्णय के बाद उस भूमि पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तालाब, नदी, चरागाह और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा उन्होंने कहा कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि का उपयोग जनहित एवं विकास कार्यों के लिए किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल सके प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों के संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है इससे न केवल सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि भविष्य में विकास परियोजनाओं के लिए भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha