
क्रिकेट का खेल दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय हैं. क्रिकेट फैन्स अपने फेवरेट क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं. अपने पसंदीदा क्रिकेटर की हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल करने के लिए अब कुछ करते हैं. क्रिकेट करियर से लेकर अपने फेवरेट क्रिकेटर की व्यक्तिगत जीवन की जुडी जानकारी भी फैन्स बेहद रूचि रखते हैं यही कारण है कि खिलाड़ियों के परिवार वाले भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं होती हैं.
आज इस लेख में हम 3 ऐसे अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बारे में जानेगे, जिन्होंने अपनी चचेरी बहन से शादी की हैं. देखे कौन है ये 3 खिलाड़ी:-
3) सईद अनवर

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर इस सूची में शामिल हैं. अनवर ने अपने टेस्ट और वनडे में खेले 55 और 247 मैचों में क्रमश: 4052 और 8824 रन बनायें हैं. अनवर ने 1996 में अपनी चचेरी बहन लुब्ना से शादी की थी.
2) शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी इस सूची में शामिल हैं. पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी अपनी चचेरी बहन नादिया अफरीदी से शादी की थी. अफरीदी के पिता ने उनकी जोड़ी को स्वीकार नहीं किया था, हालाँकि वह एक दूसरे के साथ बहुत खुश है ओर उनकी 5 लड़किया भी है.
1) वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व सलामी ल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में शामिल हैं. सहवाग अपने दौर के सबसे विस्पोटक बल्लेबजो में से एक रहे हैं. दुनियाभर के बड़े-बड़े गेंदबाज उनके नाम से खौफ खाते हैं. सहवाग ने 2004 में दिल्ली के नामी वकील की बेटी आरती अहलावत से शादी की थी. दरअसल आरती सहवाग के भुआ के रिश्ते में चचेरी बहन लगती हैं, लेकिन दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई जोकि प्यार में बदल गयी थी. जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज की थी.
आपको ये आर्टिकल कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी शिकायत या सुझाव जरुर भेजे













