
आईसीसी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए रैंकिंग का आगाज किया था. यही कारण हैं कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के अनुसार रैंकिंग का काफी महत्व हैं, वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर हैं. आज इस लेख में हम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेगे और देखेंगे 2020 में उनका प्रदर्शन कैसा रहा हैं.
5) बाबर आजम- पाकिस्तान

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वर्तमान में पांचवे सबसे सफल बल्लेबाज हैं. बाबर ने 2020 में खेले 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 67.6 की औसत से 338 रन बनाए हैं, जिस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्द्धशतक भी लगाये हैं जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 143 रहा हैं.
4) मार्नस लाबुशेन- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं. इस खिलाड़ी ने 2020 में इस एक टेस्ट खेला हैं जबकि दूसरा टेस्ट वह एडिलेड में भारत के विरुद्ध खेले हैं. उस खिलाड़ी ने 3 पारियों में 151.5 की औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसके एक दोहरा और एक अर्द्धशतक शामिल हैं.
3) केन विलियम्सन- न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने हाल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था, जिसके कारण वह इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. केन ने मौजूदा वर्ष में खेले 3 टेस्ट की 4 पारियों में 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं, जिस दौरान उन्होंने करियर की सर्वोच्च पारी (251 रन) सहित एक शतक और एक अर्द्धशतक भी लगाया हैं.
2) विराट कोहली- भारत

भारतीय रन मशीन विराट कोहली के लिए 2020 कुछ खास नहीं रहा हैं. इसके बावजूद वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. कोहली ने 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में 22.40 की बेहद खराब औसत से 112 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्द्धशतक लगाया हैं.
1) स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया दिग्गज स्टीव स्मिथ टॉप पर हैं. स्मिथ के लिए भी ये साल फीका ही रहा हैं. स्मिथ ने 2 टेस्ट की 2 पारियों 3 पारियों में सिर्फ 64 रन बनाए हैं, जिस दौरान उन्होने सिर्फ एक अर्द्धशतक ही लगाया हैं.













