टेस्ट क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 27 शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए साल 2020 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं. स्मिथ ने इस साल टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगाया. हालाँकि 2021 की शुरुआत की पहली ही पारी में स्मिथ ने करियर का 27वां शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं. स्मिथ टेस्ट में दूसरे सबसे कम पारियों में 27 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इस लेख में हम टेस्ट क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 27 टेस्ट शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानेगे.

सुनील गावस्कर- 154 पारी

Sunil Gavaskar becomes first in Test history to score century in each  innings thrice - Cricket Country


भारत के लिटल मास्टर सुनील गावस्कर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. दाए हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 154 पारियों में 27 शतक लगाने का कारनामा किया था. गावस्कर ने अपने पुरे करियर में खेले 125 मैचों की 214 पारियों में 51.12 की औसत और 34 शतकों की मदद से 10122 रन बनाये हैं.

सचिन तेंदुलकर- 141 पारी

5 बल्लेबाज़ जो सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का कारनामा किया, हालाँकि इस सूची में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. 141 पारियों में 27 शतक लगाने वाले सचिन ने अपने टेस्ट करियर में खेले 200 टेस्ट में 51 शतकों की मदद से रिकॉर्ड 15921 रन बनाये हैं.

विराट कोहली- 141 पारी

Virat Kohli overhauls Don Bradman's Test runs tally | Deccan Herald


भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों ने ही ये खास उपलब्धि 141 पारियों में पूरी की थी. कोहली ने अब तक अपने करियर में खेले 87 टेस्ट मैचों में 53.42 की औसत और 27 शतकों की मदद से 7318 रन बनाये हैं.

स्टीव स्मिथ- 136 पारी

Stats that underline Smith's greatness | cricket.com.au


ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाडी स्टीव स्मिथ इस सूची शामिल होने वाले सबसे नए नाम हैं दाए हाथ के बल्लेबाज ने सिड्नी टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर इस सूची में जगह बनाई हैं. स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में खेले 76 मैचों की 136 पारियों में 61.91 की औसत और 27 शतकों की मदद से 7368 रन बनाये हैं.

1) डोनाल्ड ब्रैडमैन- 70 पारी

Sir Donald George Bradman: Google doodle celebrates 110th birth anniversary  of legendary Australian cricketer | Sports - Times of India Videos


टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक डोनाल्ड ब्रैडमैन करीब 80 सालों से रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए हैं. इस दिग्गज ने सिर्फ 70 पारियों में 27 शतक लगाने का कारनामा कर दिया था. ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में खेले 52 टेस्ट की 80 पारियों में 99.94 की औसत और 29 शतकों की मदद से 6996 रन बनाये हैं.

खबरें और भी हैं...