इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरों ने दी चोरी की घटना को अंजाम

मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा कस्बे में स्थित जय अंबे लाइट हाउस के प्रोप्राइटर मनीराम राजपूत की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे स्थित दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर घुस कर दुकान में रखा लगभग 10 किलो कॉपर तार,गलेंडर मशीन, पंखा ,मोटर ,प्रेसर जग ,मोटर गेडर,समेत कीमती सामानों को चुरा ले गए ।तथा बगल में नौशाद खान की बोरिंग रिपेयरिंग दुकान की दीवार तोड़ने का प्रयास किया परंतु असफल रहे। घटना की सूचना पर मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में भय का माहौल है | जिससे आम जन मानस में आक्रोश पनप रहा है |

खबरें और भी हैं...