विधुत गोदाम लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश : 16 बदमाश पकड़े, लूटा गया 10 लाख का माल बरामद



मैनपुरी- थाना दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज रोड स्थित साउथ यूपीपीटीसीएल ’उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड‘ के अस्थाई गोदाम में विगत मंगलवार 5-6 जनवरी की रात्रि बदमाशों ने डाका डाला था। गोदाम की सुरक्षा में तैनात चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर बदमाश एक रायफल और दो सिंगल बैरल बंदूक लूट ले गए थे।

इस घटना के वाद पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की। वीते दिन पुलिस ने अलवर राजस्थान का एक गैंग पकड़ा जिससे गोदाम में डकैती की लूट का खुलासा हुआ। पुलिस ने 16 बदमाश पकड़े हैं और लूटा गया 10 लाख का माल भी बरामद किया है। वहीं दो बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस ने बदमाशों से एक ट्रक, एक डीसीएम और कार भी बरामद की है।
ज्ञात हो कि सार्वजनिक निजी भागीदारी ‘पीपीपी’ के तहत साउथ यूपीपीटीसीएल के पास 35 साल के लिए ट्रांसमिशन पावर हाउस खर्रा के संचालन की जिम्मेदारी है। कंपनी ने बिजली उपकरण रखने के लिए सिरसागंज मार्ग पर अस्थाई गोदाम बना रखा है।

मंगलवार 5-6 जनवरी की रात्रि लगभग आठ से दस बदमाशों ने गोदाम में डाका डाला था। बदमाशों ने यहां तैनात सुरक्षा कर्मचारी अवनीश कुमार निवासी नगला छोटे थाना एलाऊ, नंदकिशोर निवासी नगला खुशाल करहल, प्रदीप सिंह निवासी नगला रामकिशन जिला फर्रुखाबाद और शशांक सिंह निवासी नगला पाल थाना कुर्रा को बंधक बनाया था। बदमाशों ने चारों सुरक्षाकर्मचारियों को पीटते हुए शशांक की राइफल, नंदकिशोर और प्रदीप की सिंगल बैरल बंदूक लूट ली और फरार हो गए थें।


दन्नाहार थानाध्यक्ष ओमहिर वाजपेई ने पुलिसवल के साथ मुखविर की सूचना कुछ बदमाश एक कैंटर में तार लादकर तार बेचने जा रहे है। जिसपर दविश दी तो कैंटर में सवार पांच लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हे रुकने का इशारा किया तो उन्होने फायरिंग कर दी। पुलिस ने वचते हुए भाग रहे लोगो में से तीन को पकड़ लिया। जिन्होने पूछतांछ में अपने नाम राजेश पुत्र रामनाथ निवासी वलीपुर थाना खंगर जिला फिरोजावाद वताया जिसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई राइफल वरामद की, दूसरे ने अपना नाम दीपांशु पुत्र रामौतार निवासी मोतीझील के पास दयानत थाना सिविल लाइन इटावा जिसके पास से एक बंदूक वरामद की, तीसरे ने अपना नाम आकाश पुत्र राजेश निवासी उपरोक्त के कब्जे से एक बंदूक वरामद हुई।

पुलिस ने कैंटर को घेर लिया उसमें सवार लोगो से हाथ ऊपर करके आने को कहा तो कैंटर से 13 लोग और निकले। जिन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिया गया। तथा कैंटर में लदा हुए लूटा गया माल भी वरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने भागे हुए बदमाशों के नाम दीपक पुत्र नामालूम निवासी नामालूम, सर्वेश यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव पाली थाना भरथना जिला इटावा वताया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों का काफी लंवा आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए बदमाशों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...