नाले में तैरता मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

क़ुतुब अन्सारी
बहराइच l थाना बौंडी इलाके के में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले में तैरता एक युवक का शव बरामद हुआ l जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला l पुलिस डेड बॉडी की पहचान करली है l मृतक का नाम शालिग्राम है जोकि थाना पांडे के ग्राम पंचायत मजरा का रहने वाला है l परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है l जिस संबंध में थाना बौंडी में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुटी हुई है।


अपर पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच के थाना बौंडी इलाके के मजरा राजा रेहुआ में के निवासी सालिक राम की डेड बॉडी पास के ही केला गाव में नाले में तैरती मिली है l उन्होंने बताया कि 12 तारीख की शाम से वह अपने चचेरे बहनोई के साथ निकला था तब से वह लापता था l उन्होंने बताया कि मृत शरीर को नदी से निकालकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है l मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थानां बौंडी में मुकदमा 302 IPC व 325 SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l उन्होंने बताया कि विवेचनातमक कार्यवाही प्रचलित है l पोस्टमार्टम व साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...