
उन्नाव(भास्कर)। शादी को नही माने घर वाले तो प्रेमी युगल ने मौत को अपने गले लगा लिया। दोनों ने एक साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्रका है जहाँ सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ से बंधे फाँसी के फंदे पर झूलते मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैए। कोटवल व कस्बा पुरवा के मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी पिंकू (19) पुत्र मुन्नीलाल ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। लगभग दो वर्ष से उसका मोहल्ले की परिवारिक ज्योतिका (18) पुत्री पन्नालाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कक्षा 11 की छात्रा थी।
दोनों शादी भी करना चाहते थे। हालांकि दोनों के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जब परिजनों से उनके इस रिश्ते को मंजूरी नहीं मिली तो दोनों ने साथ मारने का निर्णय कर लिया। पूरी योजना बना कर शनिवार को पिंकू मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार सुबह घर से 1 किमी. दूर खेत में आम के पेड़ की डाल से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। शौंच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।












