घास काटने निकली महिला की गला दबाकर हत्‍या

-बांसगांव के भुसवल खुर्द गांव की घटना
-घंटो बाद भी घर नही आने पर ढूंढने निकली बेटी ने देखी लाश
-घटनास्‍थल पर मिले संघर्ष के निशान, अनहोनी की आशंका

गोरखपुर । बांसगांव इलाके के भुसवल खुर्द गांव में सोमवार की सुबह घर से घास काटने निकली महिला की करमहिया नाला किनारे गला दबाकर महिला की गला हत्या कर दी गई। सुबह 11 बजे महिला की बेटी उसे ढूंढते हुए पहुंची तो शव देखा सूचना घरवालों को दी। मौके पर संघर्ष के निशान होने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

बांसगांव संवाददाता के अनुसार भुसवल गांव के जितेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सोमवार सुबह नौ बजे पशुओं के लिए घास लेने को खेत की ओर गई थी। रोजाना वह घास लेकर एक घंटे में चली आती थी। सोमवार को 11 बजे तक न लौटने पर बड़ी ‌बेटी रंजना उसे ढूंढते हुए खेत की ओर निकल गई। करमहिया नाले के पास पहुंची तो मां को मृत पड़ा देख शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के कुछ और उसके पिता जितेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही एसपी साउथ एके सिंह सीओ बांसगांव नीतिश सिंह, थानेदार जेएन सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्‍मनी होने से इन्‍कार कर रहे हैं। मौके पर संघर्ष के निशान मिलने की वजह से तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

कोट
डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...