MI ने इन 5 स्टार खिलाड़ियों को किया हैं सबसे अधिक मालामाल

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट लीग में से एक आईपीएल इस लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी सबसे अधिक भुगतान करती हैं. 2021 सीज़न आने के बाद, टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिटेन रखा है और इस प्रक्रिया में उन्हें बहुत अधिक सैलरी दी जाएगी. ऐसी ही एक टीम मुंबई इंडियंस है, जिसके पास टूर्नामेंट के कुछ सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं और, यहां फ्रैंचाइज़ी के 5 सबसे अमीर खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे.

5) जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे दुनियाभर की किसी भी लीग में कोई भी फ्रैंचाइज़ी मोटी सैलरी देकर अपनी ताम में शामिल करना चाहेगी. वह टीम के मूल का हिस्सा बन गए हैं और आगामी सत्रों के लिए भी उन्हें बरकरार रखा गया है. उन्हें वर्तमान में मुंबई की टीम से 7 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ हैं. उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए अब तक 32,90,00,000 की कमाई की हैं.;

4) क्रुणाल पांड्या
Krunal Pandya is costliest uncapped buy in IPL history - Rediff Cricket

मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेलने वाले दो पांड्या भाइयों में से एक  क्रुणाल पांड्या टीम के चौथे सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. एक स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर, जो विकेट लेने की क्षमता रखता है और बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर तेजी से रन भी बनाता है. फिलहाल क्रुणाल जो अपने आईपीएल अनुबंधों की बदौलत रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची का हिस्सा हैं, उन्होंने अब तक इस टीम से खेलते हुए 39,20,00,000 कमाए हैं.

3) हार्दिक पांड्या
IPL 2020: 10 Interesting facts about Hardik Pandya, IPL Salary, Runs,  Wickets
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में अपने करियर की शुरुआत के बाद से, उन्होंने मुंबई इंडियंस के अलावा किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेला है और, वर्तमान में उनके पास 11 करोड़ का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हैं. वह आईपीएल 2021 में टीम के लिए खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुल रु 44,30,00,000 कमाए हैं.

2) कीरोन पोलार्ड
Pollard Power: 5 times Kieron Pollard ensured an MI victory
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक, जिसने अपने फ्रैंचाइज़ी के लिए अहम भूमिका अदा की हैं. कीरोन पोलार्ड इस समय मुंबई इंडियंस टीम के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग डेब्यू के बाद से वह अन्य किसी टीम से नहीं खेले हैं और उन्होंने अब तक 74,53,03,500 रूपए की कमाई की हैं.

1) रोहित शर्मा
IPL Moneyball: All you need to know about Rohit Sharma's IPL salary and  performance
मुंबई इंडियंस के अब तक के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा पैसा कमाएं हैं. उन्हें वर्तमान में टीम से सालाना 15 करोड़ की सैलरी मिल रही हैं. मुंबई को 5 आईपीएल ट्राफी जितवाने वाले रोहित ने मुंबई के लिए अब तक 1,46,60,00,000 रुपये की कमाई की हैं.;

खबरें और भी हैं...