
तलाक, वैसे तो तलाक देने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं. लेकिन कुछ कारण ऐसे होते है. जिसे देखने और सुनने के बाद लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर मामला क्या है. कहना क्या चाहते हो. जी हाँ कुछ मामले बड़े ही अजीबो गरीब होते हैं. जिसे सुनने के बाद लोग भी कंफ्यूज हो जाते हैं. जी हाँ अब एमपी अजब है और सबसे गजब है तो यहाँ के मामले भी अजब गजब ही होते हैं.
हुआ ये कि ग्वालियर के फैमिली कोर्ट में तलाक से जुड़ा केस आया, और इसमें पत्नी ने जो बात कही है वो हैरान करने वाली है दरअसल पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और तलाक की वजह बताई कि वह अपने पति के साथ सिर्फ इसलिए नहीं रहना चाहती क्यूंकि उसे अपने पति में भूत नज़र आता है. वैसे तो हमारे समाज में पतियों को परमेश्वर माना जाता है. लेकिन इस महिला को पति में भूत नज़र आने लगा.
बता दें भोपाल के फैमिली कोर्ट में भी तलाक का ऐसा ही अजब गजब मामला आया था. दरअसल इससे पहले भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक केस आया था जब पत्नी को ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिला तो उसने पति से तलाक मांग लिया. और अब ग्वालियर के फैमिली कोर्ट में भी ऐसा ही अजीबोगरीब एक मामला सुनवाई के लिए पहुंचा है. इस बार पत्नी ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. उसका तर्क है कि वह अपने पति के साथ इसलिए नहीं रहना चाहती क्योंकि उसे अपने पति में भूत नजर आता है.
सिर्फ यही नहीं ग्वालियर फैमिली कोर्ट में ही ऐसा एक दूसरा मामला आया. जिसमे प्यार सिर्फ पांच साल में ही हवा हो गया. दरअसल 2015 में प्रेम विवाह करने वाले दंपति को अब एक दूसरे से अलग होना हैं. दोनों ही पुणे की किसी कंपनी में काम करते हैं. इनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं. और ये दोनों अब दूसरी शादी करना चाहते हैं. अरे ये प्यार तो फिर भी चाल साल चला, अगले मामले में तलाक की वजह तो बिलकुल ही अलग है.
एक अन्य मामले में नागपुर के रहने वाले युवक की शादी ग्वालियर की रहने वाली युवती से 31 जनवरी 2021 को हुई. और शादी के बाद युवती महज 4 दिन अपने ससुराल में रही. ससुराल से लौटने के बाद फरवरी में कोर्ट में तलाक की अर्जी पेश कर दी. इस पर पति ने ग्वालियर फैमिली कोर्ट आकर तलाक की अर्जी लगा दी है.अब सवाल उठ रह हैं कि जब साथ ही नहीं रहना तो चार दिन पहले शादी क्यों की. साथ जन्मों तक का साथ रहने का वादा पांच साल भी नहीं चल रहा, पांच साल तो छोड़िये पांच दिन भी नहीं चल रहा. अब ऐसे ऐसे तलाक के मामले सामने आएंगे तो क्या ही कहा जाए.














