
अगर आप कोविड वैक्सीन (cavid vaccine) लगवाने जा रहे हैं तो आपको ये खबर जाननी चाहिए. कई यूरोपीय देशों (European countries) ने पूरे या आंशिक रूप से ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका (British company AstraZeneca) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) द्वारा विकसित किए गए कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine developed) के उपयोग पर रोक लगा दी है. इन देशों ने वैक्सीन के उपयोग को निलंबित करने का निर्णय टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने से हुईं संदिग्ध मौतों के बाद लिया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ (news agency Xinhua) के मुताबिक, डेनमार्क की हेल्थ अथॉरिटी (Danish Health Authority) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गंभीर प्रतिकूल घटनाओं की आशंका के चलते डेनमार्क में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (AstraZeneca vaccine) के उपयोग को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है.
रिपोर्ट में हुए ये खुलासे (These revelations in the report)
डेनिश समाचार एजेंसी रिट्जाउ (Danish news agency Ritzau) के मुताबिक, टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने (blood clots) की कई रिपोर्ट आईं. साथ ही ऐसे ही एक मामले में इससे 60 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई थी. वहीं European Medical Agency (EMA) ने गुरुवार को डेनमार्क के इस कदम को एक एहतियाती कदम बताया. साथ ही जोर दिया कि अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि ये स्थितियां टीकाकरण (vaccination) के कारण बनीं.
इस वजह से लगा प्रतिबंध (Ban due to this)
डेनमार्क (Denmark) के अलावा ऑस्ट्रिया (Austria), इटली (Italy), बुल्गारिया (Bulgaria), रोमानिया (Romania), एस्टोनिया (Estonia), लिथुआनिया (Lithuania), लक्जमबर्ग (Luxembourg), लातविया (Latvia) और गैर-यूरोपीय संघ (non-European Union) (ईयू) के देश नॉर्वे और आइसलैंड ने भी खून के थक्के जमने की ऐसी ही रिपोर्टों के बाद एहतियात के तौर पर वैक्सीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसमें से बुल्गारिया ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 45 लाख से ज्यादा डोज बुक किए थे.
29 जनवरी को दवा के इस्तेमाल की मिली थी मंजूरी (Approval was given on 29 January)
ब्रिटेन में मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के कारण खून के थक्के बने हैं. लिहाजा लोगों को अभी भी कोविड-19 वैक्सीन लेना जारी रखना चाहिए. बता दें कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को यूरोपीयन कमीशन ने 29 जनवरी 2021 को उपयोग करने की मंजूरी दी थी.














