
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके की एक 30 वर्षीय विधवा महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव की महिला के पति का 6 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी है। पति की मौत के बाद महिला के सास, ससुर व ममिया ससुर उसका देवर से शादी करने का वादा किए। जिसके बाद से ही महिला का देवर उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। 6 साल तक यौन शोषण करने के बाद भी शादी नही कर रहा। शादी के लिए जिद करने पर उसे तथा उसके बच्चों को मारपीट कर भगा दिए। महिला अपने हक के लिए इधर उधर भटकती रही लेकिन जब न्याय नहीं मिला तो थक हारकर बुधवार की रात गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलास कर रही।














