नीरज सिंह बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा)

नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नियुक्ति से युवा अब वायु गति से संगठन के मूल संकल्प एवं लक्ष्यों को पूर्ण करेंगे – तेजस चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सह मंत्री, युवा विभाग

नई दिल्ली। सक्षम प्राधिकारियों की स्वीकृति उपरांत राष्ट्र-धर्म की अपार ऊर्जा समेटे प्रखर व मुखर युवा-शक्ति नीरज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा विभाग) का दायित्व प्रदान किया गया जोकि अत्यधिक ऊर्जावान, लोकप्रिय, ओजस्वी व्यक्तित्व के साथ-साथ धर्म-निष्ठ भी हैं। नीरज देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र हैं।

संगठन को आशा और पूर्ण विश्वास है कि नीरज सिंह जी के साथ पूरे देश के युवा संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बीटीएसएस-युवा के राष्ट्रीय सह मंत्री तेजस चतुर्वेदी जी ने यह अवगत कराया है कि नवनियुक्त युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह जी के मनोनीत होने से देश भर के युवा साथियो में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अब हम अपने संगठन के मूल संकल्प ओर लक्ष्य की ओर तीव्र गति से प्राप्त करने के लिए सभी युवा साथी वायु-वेग की भांति अग्रसरित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ यह महति दायित्व प्राप्त हुआ है मुझे उसे पूर्ण करने का सदैव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर
प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी (पूर्व राज्यपाल), केंद्रीय संरक्षक, हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर केंद्रीय संयोजक, प्रो प्रयाग दत्त जुयाल, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्रीमती नामग्याल सेकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला विभाग, श्रीमती राखी मित्रा राष्ट्रीय महामन्त्री (महिला विभाग), सुश्री राजो मालवीय, राष्ट्रीय महामन्त्री (महिला विभाग), राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केसरी एवं विजय मान, कार्यकारिणी सदस्य युवा विभाग कामिनी राजपूत आदि अनेक देश भर के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

खबरें और भी हैं...