बिहार के ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरा के बीबीगंज ब्रांच से हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े 12 लाख रुपए की लूट की। सूचना मिलते ही SP विनय तिवरी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बदमाशों ने पहले गार्ड को पीटा और उसके बाद हथियार दिखा कर मैनेजर, कर्मचारी और ग्राहक को किनारे कर वारदात को अंजाम दिया। घटना गजराजगंज ओपी के बीबीगंज गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

41 − = 37
Powered by MathCaptcha