
कानपुर। आउटर क्षेत्र के नरवल में बीते दिनों एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया। नरवल थाना के पाली क्षेत्र में कुल्हाड़ी से एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर आनन-फानन में नरवल इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई थी। 29 मार्च को उदयभान उर्फ छोटे 35 वर्षीय निवासी रोशन पुरवा गांव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
नरवल इंस्पेक्टर ने बताया कि, 29 मार्च को भुखनाही मोड़ के पास एक युवक शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त की और जांच पड़ताल में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार एवं मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके नरवल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई। शनिवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दयाशंकर कुशवाहा पुत्र बदलू प्रसाद निवासी लौहेपुर मजरा सवायजपुर थाना नरवल और धुन उर्फ महेश सिंह पुत्र राम औतार 44 वर्षीय निवासी रोशनपुर गांव थाना नरवल को पाली भोगीपुर से सवायजपुर रोड़ पर भुखनाही के बम्बा पुलिया पर दोनों अभियुक्तों को नरवल पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल एवं अभियुक्तगण के पहने कपड़े व चप्पलों का परीक्षण किया गया तो मानव रक्त पाया गया। अभियुक्तों ने बताया कि उदयभान की हत्या उन्होंने अवैध सम्बन्ध और पैसों के लेनदेन में किया है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों पर कार्रवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।











