कानपुर : सीएनजी टैंक फटने से धू धूकर जली वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान

घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव के पास मूसानगर- गजनेर मार्ग पर एक ओमिनी वैन में लगा सीएनजी टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे ओमनी वैन धू धूकर जल उठी। चालक ने कूदकर ने अपनी जान बचाई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। गनीमत यह रही कि वैन में चालक अकेला था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव निवासी सदासुख सचान ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही सेकेंड हैंड एक ओमिनी वैन खरीदी थी। जिसे लेकर वह रेउना की ओर जा रहे थे। तभी दुरौली गांव के किनारे पहुंचते ही तेज धमाके के साथ ओमनी वैन में लगा सीएनजी टैंक फट गया। हादसे में ओमनी वैन चालक ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई हालांकि चालक को चोट आई थी। जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया है।

वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धमाके के बाद ओमिनी वैन धु धुकर जल उठी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर ओमनी वैन पूरी तरह जल चुकी थी।

खबरें और भी हैं...