
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में सोमवार को एक घर मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची भीतरगांव चौकी पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से समरसेबल से दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक घर के अंदर रख्खा गृहस्थी का समान जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंचें लेखपाल ने घटना की जांच की है। भीतरगांव ब्लॉक के पहेवा गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि सोमवार दोपहर उनके घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। बताया जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगी। तो उन्होंने शोर मचाया शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पहुंची भीतरगांव पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से समरसेबल से दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। बताया कि उनके बेटे की शादी मई में होनी थी, जिंसके लिए वह कल पतारा कस्बा स्थित बैंक से पचास हजार रुपये उठाकर लाये थे। और घर मे रख्खें रुपये भी जलकर राख हो गए। बताया कि आग की चपेट में आने से उनके लगभग एक लाख रुपये जल गए। वही मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना की जानकारी जुटाई है। साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया जानकारी मिली थी। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई है।











