राकेश मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने सुनार के बेटे को गोली मारी

वैभव शर्मा
गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने सुनार की दुकान पर लूट का विरोध करने पर सुनार के बेटे के पेट में गोली मार दी। बदमाश सुनार के बेटे को गोली मारकर फरार हो गए। सुनार के बेटे को गोली लगने के बाद घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी।

राकेश मार्ग पर अरविंद कुमार भगवत स्वरूप बनवारी लाल के नाम से सुनार की दुकान चलाते है। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते है और हथियार लेकर सुनार की दुकान में लूट करने के लिए घुस जाते है। बदमाश दुकान में दाखिल होते ही कट्टा निकाल कर सुनार अरविंद कुमार को धमकाने लगता है। सुनार अरविंद कुमार का बेटे विकास कुमार जब बदमाशों का विरोध करते है तो बदमाश गोली चला देते है जो विकास के पेट मे लग जाती है। पेट में गोली लगने के बाद घायल अवस्था मे विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ विकास का इलाज चल रहा है।

दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुँच कर सुनार अरविंद कुमार से जानकारी लेते है। एसएसपी एम मुनिराज ने बताया कि बदमाश हेलमेट पहनकर आये थे और विकास के पेट मे गोली मारकर फरार हो गए। विकास की हालत ठीक है। पुलिस की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घटित कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...