कानपुर : छह बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख, किसानों ने डंडों के सहारे बुझाई आग

घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव किनारें स्थित गेहूं के खेतों में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को फैलता देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने डंडे से आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना पर भीतरगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक छ बीघा फसल जलकर राख हो गई। भीतरगांव ब्लॉक के कुमाहूपुर गांव निवासी नगेली प्रसाद तिवारी, आलोक तिवारी, सरला तिवारी पत्नी विनोद तिवारी ने बताया कि उनके खेत भेलसा गांव किनारें स्थित है। बताया कि गुरुवार दोपहर खेतों में पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग संदिग्ध परिस्थितियों में लग गई। वही पास खेतों में काम कर रहे रामकिशन, रमेश समेत लगभग आधा दर्जन किसानों ने डंडों के सहारे आग बुझाना शुरू कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची भीतरगांव चौकी पुलिस के द्वारा किसानों की मदद से लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से लगभग छ बीघा फसल जलकर राख हो गई। साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। किसानों की मदद से आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नर्वल एसडीएम अमित ओमर ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...