नाला सफाई का कार्य शुरू, नहीं होगा जलभराव


मुकेश शर्मा
सिकंदराबाद। बरसात के मौसम में जलभराव ना हो इसको लेकर नगर पालिका अलर्ट है और नालों की सफाई का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है।
सिकंदराबाद खुर्जा रोड स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य एक सप्ताह पूर्व शुरू हो चुका है। नालों में बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर सिल्ट निकाली जा रही है।जिससे कि बरसात के दिनों में नगर के अंदर जलभराव की स्थिति न पैदा हो सके। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने सफाई नायकों को निर्देश दिया कि नालों में कचरा जमा न होने दें जो भी नाली में कचरा फेंके उन्हें चिन्हित कर नोटिस दिया जाए। सफाई निरीक्षक ने नाला सफाई की टीम बना दी है। जो अपने अपने क्षेत्र में सफाई के अलावा नालों की सफाई विशेष रूप से देख रही है उन्होंने बताया कि खुर्जा रोड स्थित लगभग सात किलोमीटर नाले की सफाई बहुत तेजी के साथ की जा रही है। जिससे कि आगामी बरसात से पूर्व एक बार और नाले की सफाई हो सके।

खबरें और भी हैं...