अभिषेक त्रिपाठी
– चार थानों के कंबाइंड एन्टी रोमियो स्क्वाड ने शोहदों और युवतियों को पकड़कर, परिजनों को किया सूचित

कानपुर। एसएसपी और एसपी साउथ के आदेश के बाद कानपुर दक्षिण में शोहदों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ऐक्टिव हो गई है। शुक्रवार की दोपहर को दक्षिण के चार थानों बाबूपुरवा, किदवई नगर, जूही और नौबस्ता थानों के संयुक्त एन्टी रोमियो स्क्वाड ने छापेमारी की।

फोर्स ने मिक्की हाउस एंटरटेनमेंट पार्क सहित कई पार्कों, सिनेमा हॉलों, रेस्टॉरेंटों और स्कूल-कालेजों के आसपास शोहदों की तलाश में छापे मारे। बड़ी तादाद में शोहदों और जोड़ों को पकड़ा गया। फिर इंस्पेक्टरों, समाज सेवियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने युवक-युवतियों को समझा कर, वार्निंग देकर और डांट-डपट कर छोड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिक्की हाउस में छापे के दौरान कई जोड़े पार्क के कोने-कतरों में घुसे, आपत्तिजनक हालात में दिखे। वहीं कई छात्राएं और युवतियां स्कूल-कालेज और कोचिंग गोल करके अपने दोस्तों के संग घूमते मिलीं। सादे कपड़ों में टीम के संग पहुंचीं महिला कोस्टेबिलों द्वारा पकड़े जानेपर कई छात्राएं रोने लगीं।

किदवई नगर के एक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने कहा उसको छोड़ दें, उसकी शादी होने वाली है, मंगेतर को पता चला तो शादी टूट जाएगी, घर वाले बजी मारेंगे। इतना कहकर वो फहोत कर रोने लगी। इसपर केवल उसके पिता को फोन कर सूचित किया और जाने दिया गया। इसी तरह दोस्तों संग युवतियों के पीछे पड़े एक शोहदे को पकड़ा गया तो भी रोकर पिता की मार की दुहाई देने लगा। बोला पिता घर से निकाल देंगे।
एक अन्य युवती के मैटा-पिता को फोन किया गया तो उसके पिता बोले “बेटी तो एसएससी की कोचिंग पढ़ने गई थी…नहीं ऐसा नहीं हो सकता…”। मेरी बिटिया ऐसा नहीं कर सकती!!
देखे VIDEO













