आईपीएल पर सट्टेबाजी का एक बार फिर हुआ खुलासा

मोहित भारद्वाज
सम्भल I पुलिस ने घर में सट्टेबाजी करते पांच आरोपियों को कैश रजिस्टर पर्ची मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है Iमुख्य आरोपी इस दौरान फरार होने में कामयाब रहाI पूरा मामला नखासा कोतवाली के मौहल्ला दीपासराय का है ,जहां जहांगीर के घर में छापा मारकर पुलिस ने जहांगीर समेत पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया हैI मौके से 17000 कैश,23 मोबाइल,एक कैलकुलेटर सट्टे का रजिस्टर और पर्ची बरामद की हैं I

वहीं मुख्य आरोपी हफीज उर्फ मुन्ना पुत्र हिफजुर्रहमान इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा I चक्रेश मिश्रा ने पुलिस के गुडवर्क का खुलासा करते हुए बताया कि सटोरियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगीI

खबरें और भी हैं...