बस की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

मृतक रिटायर्ड फौजी गेहूं बेचकर लौट रहा था घर

मौके पर पहुंचे परिजनो ने किया हंगामा
मुकेश शर्मा
सिकंदराबाद। गेहूं बेचकर स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी किसान को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बड़ौदा निवासी गजेंद्र पुत्र बाबू रिटायर्ड फौजी है मंगलवार की दोपहर वह सिकंदराबाद में गेहूं बेचकर स्कूटी से गांव लौट रहे थे जैसे ही वह यह ककोड़ रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिटायर्ड फौजी किसान की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दीम सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बस चालक को गिरफ्तार करने को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने परिजन व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...