
छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा रहीं आराधना शर्मा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं । एक्ट्रेस इन दिनों लगातार अपने हुस्न का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेर रही हैं । शो में काम कर चुकीं अराधना को एक अलग पहचान मिली, इन दिनों वो बोल्ड फोटोशूट्स करा रही हैं । फैंस उन्हें देख-देखकर नहीं थक रहे ।

जुदा है अंदाज
राधना शर्मा रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं, वो अपनी हर अदा से लोगों का दिल जीत लेती हैं । उनका स्टाइल सबसे जुदा है और ये ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ जुड़ने वाली अब तक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं । आराधना की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । उन्होंने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के साथ अपने डांस वीडियो की झलक सोशल मीडिया पर फैंस से साझा करती रहती हैं ।

स्प्लिट्सविला से चर्चा में रहीं
अराधना शर्मा, स्प्लिट्सविला-12 में आईं थीं । यहीं से इन्हें अलग पहचान मिली । वो बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनीं, इस शो में लोगों को उनके लुक्स बहुत पसंद आए थे । उनका बोल्ड लुक पूरे शो के दौरान चर्चा में रहा । आपको बता दें एक्ट्रेस ने Boogie Woogie डांस रिएलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी । डांस के लिए उनका प्यार उन्हें ‘डांस इंडिया डांस’ में भी ले आया था ।

इन शोज में आ चुकी हैं नजर
आराधना शर्मा कई डेली सोप्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं । वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ और ‘हीरो गायब…’ में भी नजर आई थीं । आपको बता दें कि तारक मेहता में दवाइयों की कालाबाजारी पर कई एपिसोड्स दिखाए गए थे । इसी बीच शो में आराधना की भी एंट्री हुई थी । उन्होंने लेडी डिटेक्टिव का किरदार निभाया था ।














