बहराइच : आपसी रंजिश के तहत घर में घुसकर मारी गोली दो घायल

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l  कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम ऐनी मे  बुधवार की रात एक घर में घुसकर कुछ लोगो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमे 16 वर्षीय दाऊद घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडित रसीउद्दीन की नामजद तहरीर पर चार लोगो के विरूद्ध धारा 307 व 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसिया उर्फ रसीउद्दीन अपने घर में परिवार के साथ लेटे हुए थे कि बुधवार की रात लगभग दो बजे पुरानी रंजिश के तहत गांव के ही पप्पू, मुंशी  सहित आधा दर्जन लोगो ने बाहर  गेट के छज्जे  पर खड़े होकर घर में गोली चला दी। जिससे दाऊद  घायल हो गया जोएब को लगे छर्रे जब तक घर के घर के लोग जब तक समझ पाते। तब तक विपक्षी  गोली चला कर फरार हो गए।

इस गोलीकांड में दाऊद और जोयब को गोली के छर्रे लगे हैं। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि रसिया उर्फ रस्सीउद्दीन की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर मिली है पुलिस ने धारा 307 व 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...