
भास्कर ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल और नूपुर शर्मा के द्वारा पैग़म्बर मोहम्मद को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारी बवाल हुआ। मुस्लिम समुदाय ने आज जुम्मे की नमाज़ के बाद भारी तादाद में एकत्रित होकर नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए तुरंत गिरफ़्तार करने की माँग की और इस्लाम के अनुसार दोनों के सड़क पर सर कलम करने के नारे भी लगाए गए।
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता नवीन कुमार की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नवीन कुमार को भी जान से मारने की तथा सर कलम करने की धमकियां दी जाने लगी हैं। उनके खिलाफ अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गयीं हैं। दिल्ली में शाहीन बाग, ओखला में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं।
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल और नूपुर शर्मा के द्वारा पैग़म्बर मोहम्मद को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारी बवाल हुआ। नवीन कुमार का सिर कलम करने की धमकियां दी गई। मुस्लिम समुदाय ने आज जुम्मे की नमाज़ के बाद भारी तादाद में एकत्रित होकर नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के साथ ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए तुरंत गिरफ़्तार करने की माँग की और इस्लाम के अनुसार दोनों के सड़क पर सर कलम करने नारे भी लगाए गए।
यह है पूरा मामला
इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को नुपुर एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
इसके बाद नवीन कुमार ने ट्वीट किया और कहा कि नवी के दलालों से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारा नवी 53 वर्ष की आयु में 6 वर्ष की छोटी बच्ची आयशा के साथ निकाह करता है फिर 56 वर्ष की आयु में 9 वर्ष की आयशा के साथ संबंध बनाता है क्या वह बलात्कार की श्रेणी में नहीं आता।
नवीन कुमार के इस ट्वीट के बाद उनके खिलाफ शिकायतों का और धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है।










