कानपुर : ब्रेन स्टोक से गई तीन की जान

कानपुर। गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।हैलट इमरजेंसी में बीती रात से 27 मरीजों को हीट स्ट्रोक और डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है। इनमें से 13 मरीजों को किडनी की दिक्कत पर सघन चिकित्सा में रखा गया है।

महाराजपुर के राधेलाल (56) की रात खेतों में काम करने के दौरान चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। परिजन रात में ही उन्हें पहले सरसौल सीएचसी ले गए लेकिन उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। चार घंटे के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। हीट स्ट्रोक के कारण उन्हें पैरालिसिस भी हो गया था। इसी तरह कर्रही की लीलावती (49) को साकेतनगर के नर्सिंग होम में एक दिन इलाज के बाद उर्सला भेजा गया लेकिन वहां पर हालत बिगड़ने पर हैलट इमरजेंसी रेफर किया गया। जहां मेडिसिन में दस घंटे इलाज चला। आईसीयू भी शिफ्ट किया गया लेकिन सुबह नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि मंधना के आलोकचन्द्र (69) की ब्रेन स्ट्रोक के चलते न्यूरो साइंस सेन्टर में मौत हो गई। हैलट के एसआईसी प्रो.आरके मौर्या के अनुसार, इस समय रोज दो सौ मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की इतनी भीड़ से सिस्टम को ठीक करने के लिए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टॉफ दोनों की अतिरिक्त टीमें लगानी पड़ रही हैं।

खबरें और भी हैं...