अमेरिकन नागरिकों की ना जाने कौन चुरा रहा नींद, करवटें ले बीत रही राते

अमेरिका में लोगों को रात के समय नींद न आने की समस्या बढ़ रही है, इसीलिए डॉक्टर्स मेलाटोनिन को डाइट सप्लीमेंट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए यह काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। मेलाटोनिन लेने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। दरअसल, सोने के बाद मेटाबोलिज्म की गति धीमी हो जाती है। इससे मेलाटोनिन घातक बन रहा है।

पैरेंट्स ने दर्ज कराई शिकायते

मिशिगन के चिल्ड्रन हॉस्पिटल की डॉ. करीमा लेलक ने बताया कि वैसे तो मेलाटोनिन को विटामिन के रूप में देखा जाता है। वहीं इसे खुले में रखा जाता है। अमेरिका में करीब 52 हजार से अधिक पैरेंट्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि गलती से मेलाटोनिन लेने से बच्चे में उल्टी और सांस लेने के तरीके में बदलाव नजर आने लगे हैं। इस तरह की शिकायतों में 1 दशक में 530% यानी 5 गुना से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।

सांस लेने में तकलीफ से 2 की मौत

2012 से 2021 तक बच्चों द्वारा बहुत अधिक मेलाटोनिन लेने की 2 लाख 60 हजार से अधिक काल आई। अध्ययन में 10 सालों में 4,000 से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को सांस लेने में तकलीफ थी और 2 की मौत हो गई थी।

बच्चों में घातक ये साइड इफेक्ट

छोटे बच्चों को सप्लीमेंट में मेलाटोनिन देने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इसीलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं देना चाहिए। सभी को दवाओं का साइड इफेक्ट हो, ये जरूरी नहीं होता है। अगर आपके बच्चे को मेलाटोनिन का सेवन करने के बाद सिरदर्द, बेड वेटिंग, चक्कर या कोई अन्य समस्या होती है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...