Gujarat Opinion Poll : गुजरात चुनाव में फिर बजेगा बीजेपी का डंका, सर्वे में चौकाने वाले नतीजे

गुजरात  में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ रही है, एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे की मानें, तो गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, इस सर्वे के मुताबिक गुजरात के लोगों में पीएम मोदी का जादू सिर चढकर बोल रहा है, ऐसे में एबीपी न्यूज और सी वोटर ने गुजरात की जातियों का चुनावी मूड जानने की कोशिश की, जातियों के सर्वे में भी बीजेपी का क्रेज है।

पहली पसंद बीजेपी
इस सर्वे के मुताबिक लेउआ पटेल की पहली पसंद बीजेपी है, बीजेपी को लेउआ जाति का सबसे ज्यादा 51 फीसदी वोट मिल सकता है, वहीं कांग्रेस को 30 तथा आप को 15 और अन्य के खाते में 4 फीसदी मिल सकते हैं। इसी सर्वे के अनुसार कड़वा पटेल वोटर भी बीजेपी के साथ है, कड़वा पटेल वोटर का 49 फीसदी वोट बीजेपी को मिल सकता है, वहीं कांग्रेस के खाते में 34 तो आप को 14 और अन्य के खाते में 3 फीसदी वोट कड़वा पटेल के जा सकते हैं।

 

ओबीसी वोटर
एबीपी-सी वोटर के मुताबिक ओबीसी वोटर की पहली पसंद बीजेपी है, बीजेपी को ओबीसी का 54 फीसदी वोट मिल सकता है, वहीं कांग्रेस को 26 फीसदी, आप को 16 तथा अन्य के खाते में 4 फीसदी जा सकते हैं। दलित वोटरों की बात करें, तो यहां बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर है, बीजेपी को दलित का 39 फीसदी वोट मिल सकता है, वहीं 38 फीसदी कांग्रेस को मिल सकता है, आप को 20 फीसदी तथा अन्य के खाते में 3 फीसदी जा सकता है।

महिला और मुस्लिम
एबीपी न्यूज-सी वोटर के अनुसार बीजेपी को महिलाओं का भी साथ मिलता दिख रहा है, 45 फीसदी वोट महिलाओं के मिल सकता है, कांग्रेस को 35, आप को 17 तथा अन्य के खाते में 3 फीसदी महिलाओं के वोट जा सकते हैं। वहीं अगर मुस्लिम वोटरों की बात करें, तो यहां कांग्रेस सबसे आगे है, 45 फीसदी मुसलमान कांग्रेस को वोट करेंगे, बीजेपी को सिर्फ 23 फीसदी, आप को 30 फीसदी तथा अन्य के खाते में 2 फीसदी जा सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं...