आवास आवंटन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए -जिला अधिकारी

पहली किस्त की जांच करने के दिए आदेश

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा । जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा की शासी निकाय की बैठक लेते हुए विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें पीओ डूडा अधिकारी से कहा कि पात्र लाभार्थियों को आवास नियमानुसार उपलब्ध कराया जाए तथा शासकीय कार्यो को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व मलिन बस्ती विकास योजना, काशीराम आवास आदि योजनाओं सहित सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों का भी युद्ध स्तर पर आमजन तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं जिन लाभार्थियों ने आवास योजना के अंतर्गत आवास नहीं बनाये गए हैं, उनके खिलाफ आर.सी. जारी करें और रिकवरी करना सुनिश्चित करें और निकायों में हुए विकास कार्यों के लिए सभी अधिशासी अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सूचित करेंगे। उन्होंने हर 6 महीनों में आवास आवंटन वाले लोगों की जांच की जाए साथ ही पात्र लोगों को आवंटित आवास की पहली किस्त मिल गयी हो तो कितना कार्य पूर्ण कर लिया गया है इसकी फोटो युक्त जियो टैग कराना सुनिश्चित करें। डूडा अधिकारी नीतू रानी, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार सहित संबंधित निकायों के अधिशासी अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...