
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान किया था। आयोग ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर बताया था कि राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव रिजल्ट आएगा। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी समाचार चैनल का सी-वोटर ओपिनियन सर्वे आया है। सर्वे के मुताबिक, मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 प्रतिशत है। इस सर्वे के बारे में आपको बता दें सर्व 1 से लेकर 14 अक्टूबर के बीच हुआ था, जिसमें ओपिनियन पोल में 6,245 लोगों से बात की गई थी।
सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया था कि किस पार्टी को कितनी सीट मिल सकती है, इस सवाल के जवाब में लोगों ने चौंकोने वाले उत्तर दिए हैं। सर्वे की माने तो हिमाचल प्रदेश में 38 से 46 सीटें भाजपा को मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो राज्य में 20 से 28 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। साथ ही आम आदमी पार्टी को 0-1 मिल सकती है, तो वहीं अन्य को भी 0-3 सीट मिलने की संभावना है।
हिमाचल में किसको कितनी सीट?
| पार्टी | सीटें |
| बीजेपी | 38-46 |
| कांग्रेस | 20-28 |
| आप | 0-1 |
| अन्य | 0-3 |














