
भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। नगर स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपनी पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती 18 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक छात्रा के घर वापस न लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान स्कूल में जानकारी लेने पर पता चला कि छात्रा विद्यालय भी नहीं पहुंची थी। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।














