
भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के 30 पव्वे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंधियार के मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दिनेश नामक युवक को देशी शराब के 30 पव्वे सहित हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।














