पटाखा तस्कर गिरफ्तार लाखों का आतिशबाज़ का सामान बरामद

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । क्षेत्र में प्रतिबंधित पटाखे आसानी से उपलब्ध है जिनके कभी भी कोई दुरुपयोग भी कर सकता है ,मुरादनगर ,फरुखनगर ,निकट ही हैं, फरुखनगर, से गाजियाबाद, दिल्ली ,तथा उससे आगे के क्षेत्रों तक आतिशबाजी चलती है। और मुरादनगर से पश्चिमी क्षेत्र के लिए सप्लाई की जाती है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक शातिर को दबोचा है पुलिस ने आदिल ,निवासी मलिक नगर के यहां छापा मारकर भारी मात्रा में बड़े-बड़े बम तथा अन्य नुकसानदायक सामग्री भी बरामद हुई है ।थाना प्रभारी सतीश कुमार ,ने बताया कि अवैध रूप से घातक घोषित आतिशबाजी नहीं चलाई जाएगी। क्षेत्र में आतिशबाजी के कारण कई मौतें हो चुकी हैं फिर भी पुलिस त्योहार के नाम पर लोगों को निकल जाने देती है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आदिल के खिलाफ कई गंभीर घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

खबरें और भी हैं...