
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कबाड़ी बाजार में गजक, रेवड़ी की दुकान पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर लूटपाट की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईश्वर पुरी निवासी हेम प्रकाश लोधी की गजक, रेवड़ी की दुकान है, जहां बुधवार को 8, 10 युवकों ने व्यापारी से मारपीट की। युवकों ने दुकान में रखा सारा सामान तोड़फोड़ कर बिखेर दिया। व्यापारी की चेन लूट ली और गले से कैश लूट लिया। व्यापारी ने तहरीर दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही थाने में पीड़ित व आरोपी फिर आपस में लड़ पड़े। काफी देर थाने पर हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर ने मामले को शांत कराया।













