जन जनवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

महामहिम राज्यपाल के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

भस्कार समाचार सेवा मैनपुरी। जन-जन बादी पार्टी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे लोनिया चौहान समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी जाति का जाति प्रमाण पत्र दिया जाए ।जिले के तहसीलदार जाति प्रमाण पत्र देने से मना कर रहे हैं ।सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

   जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में लोनिया चौहान ,लोनिया, नोनिया ,गोले ठाकुर ,समाज के दो सैकड़ा से अधिक लोग सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारे समाज के लोग जिले भर में गांव गांव में निवास करते हैं। हमारे समाज के लोग अपने क्षेत्र के तहसीलदार के पास जब जाति प्रमाण पत्र बनवाने जाते हैं। तहसीलदार कहते हैं कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि लोनिया चौहान के नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा लोनिया चौहान, लोनिया, नोनिया ,गोले ठाकुर समाज के लोग जिले भर के विभिन्न ग्रामों में निवास कर रहे हैं। इस समाज के लोगों को हमेशा दुत्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया इन जातियों को गजट में दर्शाया गया है। ऐसी स्थिति में गजट के आधार पर हम चारों जातियों के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ।इतना ही नहीं हमें पूरा सम्मान और हक मिलना चाहिए ।इस मौके पर जन-जन पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ग्रामीण सोबरन सिंह, राम रतन सिंह ,राजेंद्र सिंह ,छोटेलाल ,बंटू, मोहित लोनिया, राजू लोनिया ,गजेंद्र सिंह लोनिया, रामनिवास लोनिया ,सहित दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जन जन वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।उन्होंने कि हमारे समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। एडीएम ने ग्रामीणों को  आश्वासन दिया है कि उनका सम्मान बरकरार रखा जाएगा। 

खबरें और भी हैं...