कुरान पढ़ना मुस्लिम समाज के लिए बेहद ज़रूरी और फर्ज़ है : नजाकत अली


मोहम्मद सुहैब ने फर्स्ट पोजीशन लाकर नगर ही नहीं जनपद का नाम रोशन किया : इंजी. मोअज्जम
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद – नजीबाबाद के ग्राम में स्थित हर्ष वाड़ा मदरसा इस्लामिया शमशुल उलूम प्राइमरी स्कूल में एक एजाज़ी तकरीब प्रोग्राम का आगाज़ किया गया! जिसमें दिल्ली से आए खुसूसी मेहमान मौलाना नजाकत अली कासमी दिल्ली हाई कोर्ट शेरशाह सूरी मस्जिद के इमाम और उनकी उलेमा टीम ने आकर प्रोग्राम में चार चांद लगाए! प्रोग्राम का आगाज़ मदारिस के बच्चों ने नात और कारी महबूब ने कुरान पाक की तिलावत से किया! अभी हाल ही में नजीबाबाद के एक होनहार हाफिज़ मोहम्मद सुहैब ने कुरानी मुसाबका के मुकाबले में फर्स्ट पोजिशन लाकर जिले का नाम रोशन किया था, जिसके चलते बच्चे की हौसला अफजाई के लिए एजाज़ी प्रोग्राम का एतमाद किया गया! हमारे संवाददाता जफर जैदी के अनुसार मौलाना नज़ाकत अली ने कुरान और हदीस पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरान पढ़ना मुस्लिम समाज के लिए बेहद ज़रूरी और फर्ज़ है लेकिन कुरान को पढ़ना ही नहीं बल्कि कुरान को समझना और उसके मुताबिक जिंदगी जीना ही इस्लाम है! उन्होंने कुरानी मुसाबका में अव्वल आए हाफिज़ मोहम्मद सुहैब की जमकर तारीफ की और हौसला अफजाई कर हाफ़िज़ सुहैब और और उसके वालीदैन और उस्ताद को मुबारकबाद पेश की! प्रोग्राम में पहुंचे सियासी शख्सियत मौज़्जम इंजीनियर ने कहा कि इस बच्चे ने पूरे हिंदुस्तान में कुरान की तिलावत में फर्स्ट पोजीशन लाकर नजीबाबाद के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन कर दिया है जो कि हमारे लिए बड़े फक्र की बात है! उन्होंने कहा कि दीनी तालीम हासिल करने के बाद हाफिज मो, सुहैब जो भी दुनियावी तालीम हासिल करेंगे उसके लिए जो भी मदद होगी मैं उसके लिए तैयार रहूंगा! दूसरी बड़ी शहर की शख्सियत और शहर के जिम्मेदार और पुर्व चेयरमैन मौज़्ज़म खां एडवोकेट ने कहा कि हमारे लिए पहले दीनी तालीम मायने रखती है कुरान को समझना ही असल जिंदगी है और कुरान के मुताबिक ही अपनी आखिरत और दुनिया सवारनी चाहिए! चेयरमैन साहब ने बच्चे और उसके वालीदैन और उस्ताद कारी सनव्वर को दिली मुबारकबाद पेश की! उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बच्चे और मदरसे के लिए किसी भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा! मौलाना इब्ने हसन ने अपने लफ्ज़ो में कहा कि आज यह बच्चा जिस मुकाम पर है उसके लिए इसके उस्ताद कारी सनव्वर और बच्चे के मां बाप की मेहनत और लगन है, जिसकी बदौलत आज बच्चे ने कुरानी तिलावत मुकाबले में फर्स्ट पोजीशन हासिल की है! इस नेक काम के लिए उलेमाओं के जरिए बच्चे और उस्ताद और मदारिस के जिम्मेदार मौलाना इसरार साहब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया! प्रोग्राम के आखिर में मौलाना असलम साहब ने मुल्क की खुशी के लिए अमनो अमान की और उस्ताद और तालीबे इल्म के मुस्तकबिल के लिए दुआएं भी की! प्रोग्राम की निज़ामत मौलाना इंतजार और सदारत मौलाना असलम साहब ने की! प्रोग्राम में मुफ्ती सरफराज, कारी शादाब, कारी सनव्वर, कारी अकरम, कारी साजिद, इमरान अंसारी रॉयल फर्नीचर प्वाइंट, डा इलियास, डॉ इकराम, मुफ्ती सज्जाद, मदरसा सदर हाजी याहिया, नायब सदर हाजी रियाज, मोहम्मद जुबेर, शूरा मेंबर तनवीर और शहर के तमाम उलेमा और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे!

खबरें और भी हैं...